Vishwa Mein Kitne Desh Hain?

Vishwa Mein Kitne Desh Hain Vishwa Mein Kitne Desh Hain

Vishwa Mein Kitne Desh Hain – विश्व में कुल कितने देश हैं?

Vishwa Mein Kitne Desh Hain: इस समय विश्व में कुल 195 देश हैं. 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं. जिनमें ताइवान और वेटिकन सिटी को सम्मिलित नहीं किया गया.

लेकिन ये आकड़े बिलकुल सही नहीं कहे जा सकते लेकिन सामान्य ज्ञान के लिए ये जवाब सही हो सकता है.

वैसे तो पूरी दुनिया में 240 से भी ज़्यादा देश और प्रदेश मौजूद हैं लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स द्वारा प्रदान की गयी मान्यता के अनुसार वर्तमान में विश्व में 196 देश हैं जिनमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं जिनमें ताइवान, फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी (होली सी) को शामिल नहीं किया गया है.

जैसा हमने ऊपर बताया दुनिया में कुल 195 देश है. इन देशों में से 193 देश united nations के सदस्य हैं जबकि दो अन्य देश वेटिकन सिटी एवं ताइवान संयुक्त राष्ट्र की सूची में सम्मिलित नहीं है. दुनिया का सबसे नया देश दक्षिण सूडान है.

क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस (Russia) है जिसका क्षेत्रफल 17,098,246 वर्ग किलोमीटर है, जबकि 0.49 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ वैटिकन सिटी (Vatican city) सबसे छोटा देश है. जनसंख्या के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश चीन (1.394 बिलियन) एवं सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी (825 लोग) है.

दुनिया के कुल देशों की संख्या जान लेने के बाद, आइये जानते हैं कि कौनसे देश किस महाद्वीप का हिस्सा हैं. दुनिया में 7 महाद्वीप हैं, ये तो आप जानते ही हैं. अब जानते हैं इन महाद्वीपों की कुछ ख़ास बातें और इनमें मौजूद देशों के बारे में–

1. एशिया – दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है एशिया. पूरे विश्व के स्थल भाग के एक तिहाई हिस्से पर सिर्फ एशिया महाद्वीप स्थित है, इससे आपको ये अंदाज़ा तो लग ही गया होगा कि ये कितना बड़ा है. इसके अलावा पॉपुलेशन में भी एशिया पहले नंबर पर ही है. क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है जबकि सबसे छोटा देश मालदीव है.

इस महाद्वीप में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, श्रीलंका, सऊदी अरब, ईरान, इराक, मलेशिया, फिलीपींस जैसे 50 देश हैं जिनमें से ताईवान और हांगकांग जैसे देश चीन के अधीन हैं.

2. अफ्रीका – दुनिया का दूसरा बड़ा महाद्वीप अफ्रीका है जो हीरे और सोने के उत्पादन के लिए जाना जाता है. इस महाद्वीप का एक तिहाई हिस्सा रेगिस्तान है. अफ्रीका महाद्वीप की एक और खास बात ये है कि सबसे पहले मानव का जन्म और विकास यही हुआ था.

दुनिया के सबसे गर्म महाद्वीप में मिश्र, मोरक्को, जिम्बाब्वे, सूडान, मॉरीशस, कांगो, लीबिया, सोमालिया और नाइजीरिया जैसे 54 देश हैं जिनमें सबसे बड़ा देश सूडान है और सबसे छोटा देश सेशेल्स है.

3. उत्तरी अमेरिका – दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है उत्तरी अमेरिका, जो विश्व के 16% हिस्से पर स्थित है. यहाँ सरकारी मान्यता प्राप्त स्वतंत्र देशों की संख्या 23 है जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, ग्रीनलैंड और क्यूबा जैसे देश शामिल हैं. ख़ास बात ये है कि इस महाद्वीप के 79% हिस्से पर केवल दो बड़े देश कनाडा और यूनाइटेड स्टेट्स स्थित हैं.

4. दक्षिण अमेरिका – विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है दक्षिण अमेरिका जहाँ अर्जेंटीना, ब्राज़ील, चिली, कोलम्बिया और वेनेजुएला जैसे 15 देश मौजूद हैं जिनमें से 12 देश स्वतंत्र हैं. क्षेत्रफल के हिसाब से दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है और सबसे छोटा देश है फॉकलैण्ड. इस महाद्वीप के ज़्यादातर हिस्से में घने जंगल हैं.

5. अंटार्कटिका – दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है अंटार्कटिका जिसके 99% भाग पर सालभर बर्फ जमा रहती है. दुनिया का सबसे ठंडा महाद्वीप होने के साथ-साथ ये दुनिया का सबसे शुष्क स्थान भी है इसलिए यहाँ की कोई स्थायी जनसँख्या नहीं हैं बल्कि यहां एक न्यूक्लियर पावर स्टेशन स्थित है.

6. यूरोप – यूरोप ट्रिप का प्लान आप अक्सर बनाया करते होंगे क्योंकि यूरोप एक खूबसूरत और समृद्ध महाद्वीप है जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है. यहाँ पॉपुलेशन और सोर्सेज पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं. यहाँ इंग्लैंड, फ्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड, जर्मनी, इटली, रूस और स्विट्ज़रलैंड जैसे खूबसूरत देशों सहित कुल 50 देश हैं जिनमें सबसे बड़ा देश है रूस और सबसे छोटा देश है वेटिकन सिटी.

7. ऑस्ट्रेलिया – दुनिया के इस सबसे छोटे महाद्वीप की खासियत ये है कि इस पूरे महाद्वीप पर केवल एक देश ऑस्ट्रेलिया ही स्थित है जिसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी माना जाता है. ये देश पेड़-पौधों,जानवरों और मिनरल्स में तो समृद्ध है लेकिन यहाँ पानी की कमी है. ख़ास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया ही वो एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है.

इस रंग-बिरंगी दुनिया का हर कोना अपनी ख़ास पहचान रखता है और हर देश की अपनी खासियतें होती है और आज हमने ये जाना है कि हमारे पसंदीदा देश किस महाद्वीप का हिस्सा हैं और इस बड़ी सी दुनिया में छोटे-बड़े कितने देश मौजूद हैं.

विश्व के कुल 195 देशों के नाम:

1.      अल्बानिया

2.      अफगानिस्तान

3.      अंडोरा

4.      एलजीरिया

5.      एंगुइला

6.      अंगोला

7.      अर्जेंटीना

8.      एंटीगुआ और बारबुडा

9.      आर्मीनिया

10.    ऑस्ट्रिया

11.    ऑस्ट्रेलिया

12.    आज़रबाइजान

13.    बहरीन

14.    बहामास

15.    बांग्लादेश

16.    बारबाडोस

17.    बेल्जियम

18.    बेलोरूस

19.    बेनिन

20.    बेलीज

21.    बरमूडा

22.    बोलिविया

23.    भूटान

24.    बोस्निया और हर्ज़ेगोविना

25.    ब्राज़िल

26.    बोत्सवाना

27.    बुल्गारिया

28.    ब्रुनेई

29.    बुर्किना फासो

30.    बुरुंदी

31.    उत्तरी कोरिया

32.    कैमरून

33.    कंबोडिया

34.    कनाडा

35.    दक्षिण सूडान

36.    केप वर्दे

37.    केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य

38.    संयुक्त अरब अमीरात

39.    चीन

40.    चिली

41.    कोमोरोस

42.    कोलम्बिया

43.    कोस्टा रिका

44.    कांगो

45.    क्यूबा

46.    क्रोएशिया

47.    चेक गणतंत्र

48.    साइप्रस

49.    डेनमार्क

50.    टोगो

51.    जिबूती

52.    डोमिनिका

53.    डोमिनिकन गणराज्य

54.    मिस्र

55.    इक्वेडोर

56.    भूमध्यवर्ती गिनी

57.    एल साल्वाडोर

58.    एस्तोनिया

59.    इरिट्रिया

60.    इथियोपिया

61.    आयरलैंड

62.    फिनलैंड

63.    फिजी

64.    दक्षिण कोरिया

65.    फ्रांस

66.    गाम्बिया

67.    गैबॉन

68.    जॉर्जिया

69.    घाना

70.    जर्मनी

71.    यूनान

72.    सान मारिनो

73.    पैराग्वे

74.    ग्रेनेडा

75.    ग्वाटेमाला

76.    गिन्नी

77.    गुयाना

78.    गिनी-बिसाऊ

79.    हैती

80.    होंडुरस

81.    हंगरी

82.    आइसलैंड

83.    भारत

84.    ईरान

85.    इंडोनेशिया

86.    इजरायल

87.    इराक

88.    इटली

89.    आइवरी कोस्ट

90.    पलाउ

91.    जमैका

92.    जॉर्डन

93.    कजाकिस्तान

94.    टोंगा

95.    केन्या

96.    किर्गिस्तान

97.    कुवैत

98.    लातविया

99.    लाओस

100.  लेबनान

101.  लिसोटो

102.  लीबिया

103.  लाइबेरिया

104.  लिथुआनिया

105.  लिकटेंस्टीन

106.  लक्समबर्ग

107.  मेडागास्कर

108.  मैसिडोनिया गणराज्य

109.  मलेशिया

110.  मलावी

111.  माली

112.  मालदीव

113.  माल्टा

114.  तुवालू

115.  मॉरिटानिया

116.  नाउरु

117.  मॉरीशस

118.  मोल्दोवा

119.  मैक्सिको

120.  मोनाको

121.  मंगोलिया

122.  म्यांमार

123.  मोंटेनेग्रो

124.  मोजाम्बिक

125.  मोरक्को

126.  नेपाल

127.  नामीबिया

128.  न्यूजीलैंड

129.  नीदरलैंड

130.  नाइजीरिया

131.  नाइजर

132.  निकारागुआ

133.  नॉर्वे

134.  उत्तर कोरिया

135.  माइक्रोनेशिया

136.  ओमान

137.  पनामा

138.  पाकिस्तान

139.  पापुआ न्यू गिनी

140.  पेरू

141.  किरिबाती

142.  पोलैंड

143.  फिलीपींस

144.  मार्शल आइसलैंड

145.  पुर्तगाल

146.  कतर

147.  चाड

148.  रूस

149.  रोमानिया

150.  रुआंडा

151.  सेंट लूसिया

152.  सेंट किट्स और नेविस

153.  समोआ

154.  सेंट विन्सेंट एंड ग्रेनेडीन्स

155.  साओ टोमे और प्रिंसिपे

156.  सेनेगल

157.  सऊदी अरब

158.  सेशेल्स

159.  सर्बिया

160.  सिंगापुर

161.  सियरा लियोन

162.  स्लोवाकिया

163.  यमन

164.  स्लोवेनिया

165.  सोलोमन इस्लैंडस

166.  दक्षिण अफ्रीका

167.  सोमालिया

168.  जिम्बाब्वे

169.  स्पेन

170.  जाम्बिया

171.  सूडान

172.  श्रीलंका

173.  स्वाजीलैंड

174.  सूरीनाम

175.  स्विट्जरलैंड

176.  स्वीडन

177.  सीरिया

178.  तंजानिया

179.  तजाकिस्तान

180.  थाईलैंड

181.  तिमोर लेस्टे

182.  कोत दीवार

183.  ट्रिनिडाड और टोबैगो

184.  तुर्की

185.  ट्यूनीशिया

186.  तुर्कमेनिस्तान

187.  युगांडा

188.  वानूआतू

189.  यूक्रेन

190.  यूएसए

191.  यूके

192.  उज़्बेकिस्तान

193.  उरुग्वे

194.  वियतनाम

195.  वेनेजुएला

World Country Flag Image

world country flag Vishwa Mein Kitne Desh Hain