इस पोस्ट में आपको पंजाब नेशनल बैंक में फिक्स्ड डिपॉज़िट पर ब्याज दरें बढाई गयी हैं उनकी पूरी जानकारी दी जा रही है.
आपको बता दें की PNB बैंक के ग्राहकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है. क्योंकि दिवाली के शुभ अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को बड़ा गिफ्ट दिया है.
गिफ्ट के तौर पर पीएनबी ने ग्राहकों को खास अवधि की कई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पहले से ज्यादा ब्याज देने का वादा किया है.
जानकारी के लिए आपको बता दूँ की बैंक ने इन एफडी पर ब्याज दरों को आधा फीसदी तक बढ़ा दिया है. ये फायदा 2 करोड़ से कम की जमा पर आम लोगों, सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को सीधे तौर पर मिलेगा.
साथ ही आपको पता होना चाहिए की एफडी की नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू की गयी है. आइये अब आपको बताते हैं की किस fd पर कितना ब्याज दर बढ़ाया गया है.
पंजाब नेशनल बैंक की नयी ब्याज दरें PNB FD Latest Interest Rate 2023
पीएनबी ने नए ब्याज में 180 से 270 दिन और 271 दिन से लेकर एक साल तक के कम के एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बाकी अवधियों के लिए ब्याज दर को सामान्य रखा गया है.
अवधि की जानकारी | सामान्य ग्राहक | वरिष्ठ ग्राहक |
7 से 14 दिन के लिए | 3.5 प्रतिशत | 4 प्रतिशत |
30 दिन से 45 दिन के लिए | 3.5 प्रतिशत | 4 प्रतिशत |
46 दिन से 90 दिन के लिए | 4.5 प्रतिशत | 5 प्रतिशत |
180 दिन से 270 दिन के लिए | 6 प्रतिशत | 6.5 प्रतिशत |
271 दिन से 1 साल से कम के लिए | 6.25 प्रतिशत | 6.75 प्रतिशत |
1 साल के लिए | 6.75 प्रतिशत | 7.25 प्रतिशत |
2 साल से अधिक से लेकर 3 साल तक | 7 प्रतिशत | 7.5 प्रतिशत |
3 साल से अधिक से लेकर 5 साल तक | 6.5 प्रतिशत | 7 प्रतिशत |
5 साल से अधिक से लेकर 10 साल तक | 6.5 प्रतिशत | 7.3 प्रतिशत |